कल से लापता था छात्र आज स्कूल के बगल में…, परिजनों ने कहा…

सहरसा: सहरसा में एक स्कूल के बगल से छात्र का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित शशिकला मध्य विद्यालय की है जहां 12 वर्षीय छात्र बिट्टू कुमार का शव बरामद हुआ है। छात्र का शव बरामद होने के बाद परिजन समेत ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

लोगों ने बताया कि मृतक छात्र बिट्टू आठवीं कक्षा का छात्र था जिसका शव स्कूल के बगल की गली से बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि वह कल दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका वहीं आज उसका शव स्कूल के बगल में गली से बरामद हुआ है।

परिजनों ने बिजली करंट लगने से मौत की आशंका जताई है और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और आगे की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA में सीट शेयरिंग पर चिराग ने दिया यह संकेत…, कहा ‘विपक्ष अभी से खोज रहा…’

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...