रांचीः- आर्केड मेडिकल सेंटर में सफलतापूर्वक एक 70 वर्षीय मरीज का इलाज किया गया। मरीज को अनियंत्रित डायबिटीज और कोविड -19 की शिकायत थी। प्रारम्भ में खांसी की शिकायत मान कर बोकारो के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मामला बढ़ने पर मरीज को आर्केड मेडिकल सेंटर, रांची लाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मरीज का दाहिना फेफड़ा क्षतिग्रस्त हो चुका है, ऑक्सीजन लेवल 70 प्रतिशत तक नीचे गिर गया था। आगे की जांच में यह जानकारी मिली कि दाहिने फेफड़े में ब्लैक फंगस हो चुका है। बता दें कि ब्लैक फंगस एक असाध्य बीमारी है। लेकिन चिकित्सकों की मेहनत से मरीज को बचा लिया गया।
डा. एस.एन यादव ने बताया कि कोरोना नहीं भी रहे तो ब्लैक फंगस हो सकता है। लेकिन, मरीज डायबिटीज का मरीज है तो ब्लैक फंगस होने के चान्स बढ़ जाता है।
रिपोर्टः- करिश्मा


















