अचानक CM Nitish पहुंचे पाटलिपुत्र खेल परिसर, ‘मशाल’ के आयोजन को लेकर…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की शाम पाटलिपुत्र खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इंडोर स्टेडियम सहित पूरे आउटडोर स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी मुआयना किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने विस्तार से स्टेडियम की व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। भारोत्तोलन तथा अन्य खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे खिलाडियों से भी मुख्यमंत्री ने मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

2 10 scaled 22Scope News

गौरतलब है मुख्यमंत्री 9 तारीख को पाटलिपुत्र खेल परिसर में सरकारी स्कूल के छात्रों में खेल प्रतिभा की खोज के लिए विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल’ का उद्घाटन करने वाले हैं। अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी पहली बार बिहार में होने वाला है। इसके लिए राजगीर खेल परिसर और पाटलिपुत्र खेल परिसर को और बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है।

इन्हीं सभी तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने आज निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं यहां सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   PM Modi का विजन विकसित भारत @2047 जनभागीदारी से पूरा होगा- डॉ प्रेम कुमार

CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...