सिल्ली में सुदेश महतो ने युवाओं से किया सीधा संवाद, बोले- ‘हेमंत सरकार अपने कमिटमेंट से भटक गई है’

रांची. आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित स्टेडियम में आयोजित सिल्ली विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में हजारों युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने कमिटमेंट से भटक गई है। युवा, जिन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने और विकास के लिए नौकरी करनी थी, वे आज सरकार की गलत नीतियों के चलते सड़कों पर हैं और सरकार की लाठियां खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का वादा करने वाली सरकार संविदा आधारित नौकरी देने का बड़ा-बड़ा विज्ञापन दे रही है।

सुदेश महतो का हेमंत सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए युवा शक्ति की भूमिका अहम है। युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार के अवसर मिलते तो उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ झारखंड को मिलता है, लेकिन उचित अवसर नहीं मिलने के चलते युवा पलायन को विवश हैं। इससे हमारे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है।

युवाओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि सरकार की कार्यशैली ने युवाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग को निराश किया है। राज्य में बढ़ते अपराध की एक वजह बेरोजगारी भी है। अपना भविष्य अंधेरे में देख रहे युवा निराश होकर नशे और अपराध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह अत्यंत चिंतनीय है। हमारी तैयारी हर युवा को रोजगार से जोड़ने की है। प्रतिदिन 33 नहीं 300 की आय कैसे हो, यह सुनिश्चित करना होगा।

चार साल तक सोई रही सरकार- सुदेश महतो

उन्होंने कहा कि चार साल तक सोई इस सरकार ने जनता के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। अब चुनाव नजदीक देख इन्हें जनता की याद आ रही है। फ्री बिजली देने की बात करने वाली सरकार पहले लोगों को निर्बाध बिजली मुहैया कराने की व्यवस्था करें। राज्य के कितने ही मेहनतकश जरूरतमंद किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ क्योंकि कृषि ऋण उनका भी माफ हो रहा है, जो कृषक नहीं है। राज्य की जनता अब इनके छलावे में आने वाली नहीं है।

सुदेश महतो ने कहा कि हम राज्य की आवश्यकता को समझते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हम बेहतर व विकसित झारखंड बना सकते हैं। आप सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि गांव का एक भी नौजवान भटके नहीं। राज्य के विकास के लिए नवीन सोच को आगे लाने की हमारी तैयारी है। युवाओं की क्षमता को निखारने और उसे विकसित करने के लिए सशक्त मंच है आजसू। हम सभी को मिलकर राज्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...