पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है यह बात उभरकर सामने आई है। आने वाले बिहार विधानसभा जब भी हो हम लोग मजबूती से बिहार में लड़ेंगे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सभी लोगों की सहमति है।
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमारे वोट बिहार में बढ़े हैं, एनडीए का वोट घटा है। पूरे बिहार के सम्मानित मतदाताओं को महागठबंधन और राजद की तरफ से स्वागत करते हैं इन्हीं विषयों की चर्चा हुई है। नीट मामले को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि जब से मोदी की सरकार आई है देश में सभी जगह पर पेपर लीक हो रहे हैं। जिन-जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां पर पर लीक हो रहे हैं।
सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बिहार में जब सरकार चला रहे थे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में तो कोई एक भी चूक अगर हुई हो तो चर्चा कर सकते हैं। मुद्दों को डाइवर्ट करने के लिए मुख्य अभियुक्त को बचाने के लिए तेजस्वी के पीए का नाम लाया जा रहा है। हम लोग उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश एक बेहतर परिणाम आएगा। देश में और परीक्षाओं में जो बेईमानी नरेंद्र मोदी के राज में हो रहा है उस पर रोक लगेगी। असल गुनहगार को बचाने के लिए मुद्दे को डायवर्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : तेजस्वी के आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक, अभय होंगे सदन के नेता
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights


















