Advertisment

बेटा नहीं जनने की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या

beta 22Scope News

तीन-तीन बेटियों की मां थी मृतिका

Nawada- तीन बेटियों की मां ने सास की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे में चुम अपना जीवन खत्म लिया. बताया जा रहा है कि मृतिका की सास बेटा नहीं जनने के कारण उसे प्रताड़ित कर रही थी.

सास की प्रताड़ना से आहत थी मृतिका

पूरा मामला धमौल ओपी थाना क्षेत्र के बड़की गुलनी गांव की है. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. सिंपल देवी की शादी 2012 में रामबलि यादव के साथ हुई थी.

बताया जा रहा है कि बेटा नहीं जनने के कारण उसे मानसिक शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

इसके कारण वह अवसाद में जी रही थी.

अक्सर वह अपनी पीड़ा अपने पति को बताती थी.

लेकिन पति रामबलि यादव के द्वारा मृतिका को समझा-बुझाकर शांत करा दिया जाता था.

आखिरकार मृतिका का हिम्मत जवाब दे गया और उसने इहलीला समाप्त करने का निर्णय लिया.

मृतिका के परिजनों का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच कभी कोई विवाद नहीं होता था,

लेकिन पति की गलती मात्र इतनी थी

कि वह अपनी मां को समझाने का प्रयास नहीं कर अपनी पत्नी को शांत करने की कोशिश करता था.

रिपोर्ट-अनिल शर्मा

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...