Commercial Advertisment

सोनिया और राहुल गांधी को समन, जानिये किस मामले पर ईडी करेगी पूछताछ

नई दिल्ली : सोनिया और राहुल गांधी को समन– प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी

और राहुल गांधी को समन भेजा है. ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

उक्त जानकारी पार्टी के नेताओं ने दी जानकारी है.

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जारी किया है.

जिसके बाद अब सोनिया और राहुल 8 जून को ईडी अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं.

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि,

2015 में ईडी ने ये केस बंद कर दिया था.

सत्तारूढ़ पार्टी को पसंद नहीं आया तो ईडी के अधिकारियों को हटाया,

नए लोगों की बिठाया और अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेज रहे हैं.

कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया गया. लेकिन हम पुरजोर तरीके से इसका सामना करेंगे.

सोनिया 8 जून को पूछताछ के लिए जाएंगीं, अगर राहुल जी फ्री रहे तो वो भी जा सकते हैं,

नहीं तो समय मांगा जा सकता है. कानूनी तौर पर हर जवाब दिया जाएगा.

हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं- सुरजेवाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं, सीना तानकर लड़ेंगे. कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने के लिए नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला. अंग्रेजों को इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अखबार पर बैन लगा दिया. आज फिर से अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा, आजादी के इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. इस षड़यंत्र के मुखिया खुद पीएम मोदी और उनका पालतू ईडी है. देश को गुमराह करने के लिए लोगों को भटकाने वाली मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है.

तानाशाह डर गया- कांग्रेस

सुरजेवाला ने बताया कि, अब मोदी जी ने ईडी से राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस जारी करवाया है. साफ है कि तानाशाह डर गया है. देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ घिनौना षड़यंत्र रचा जा रहा है.

नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है मामला

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर कर इस मामले में तमाम नेताओं पर आरोप लगाए थे. इसे लेकर सोनिया और राहुल गांधी को हाईकोर्ट से भी नोटिस जारी हुआ था. स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि केवल 50 लाख रुपये का भुगतान करके यंग इंडियन (वाईआई) प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस के एसोसिएट जर्नल्स से 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार प्राप्त कर लिया था. इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन को आरोपी ठहराया गया है.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...