Advertisement
Advertisement

वाल्मीकि नगर सीट से जीत के बाद लोगों का अभिनंदन करते दिखे सुनील कुमार

बगहा : वाल्मीकि नगर लोकसभा से जीत हासिल करने वाले एनडीए के तरफ से जदयू खाते में गई सांसद आज सुनील कुमार धन्यवाद यात्रा पर निकले थे। वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर लोगों का दिल से अभिनंदन करते हुए धन्यवाद दिया। इस धन्यवाद यात्रा पर निकलकर सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के शहर और गांव में पहुंचकर लोगों से समर्थन के लिए धन्यवाद देते रहे। विजय के बाद वाल्मीकी नगर के सांसद पूरे क्षेत्र को विकसित वाल्मीकि नगर बनाने का वादा भी किया।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

वाल्मीकि नगर के विधायक रिंकू सिंह ने भी जनता को दिया धन्यवाद

आपको बताते चलें कि धन्यवाद यात्रा में नवनिर्वाचित सांसद के साथ वाल्मीकि नगर के विधायक रिंकू सिंह भी जनता के बीच अपार समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने बताया कि धन्यवाद यात्रा लोकसभा क्षेत्र के हर इलाके में गांव से लेकर शहर तक की जाएगी और जनता जानार्धन का धन्यवाद प्रकट किया जाएगा। जिन्होंने पूरे भरोसे के साथ अपना कीमती मत देकर इस वाल्मीकि की तपों भूमि से हमें अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद भवन में भेजा है। निश्चित तौर पर पूरे वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र की चौमुखी विकास होगी।

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट हमेशा से एनडीए का गढ़ रही है – सुनील कुमार

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि साल 2008 में अस्तित्व में आई बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर इस बार जनता दल यूनाइटेड के सुनील कुमार ने दमदार जीत हासिल की है। जो आरजेडी के दीपक यावव को हराकर बहुत काफी अंतर से विजेता बने। जो अपने प्रतिद्वंद्वी को करीब 98 हजार वोटों से हराकर जीत अपने नाम की। वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट हमेशा से एनडीए का गढ़ रही है। इस पर पिछले 26 सालों से एनडीए का कब्जा रहा है। इस बार भी सुनील कुमार की जीत ने इस दबदबे को कायम रखा है।

करीब 98 हजार वोट से जीते हैं जदयू सांसद

आपको बता दें कि सुनील कुमार को 5,23,422 वोट मिले। उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दीपक यादव को 98,675 वोटों से मात दी है। दीपक यादव को 4,24,747 वोट मिले। इस सीट पर चौथे नंबर पर प्रवेश कुमार मिश्रा रहे, जिन्हें 23,225 वोट प्राप्त हुए। वहीं एक दूसरे निर्दलीय दिनेश अग्रवाल को 19,810 वोट मिले। हालांकि, इस सीट पर तीसरे नंबर पर लोगों ने नोटा को चुना और 30,709 वोट नोटा के नाम पर पड़े।

यह भी पढ़े : पूर्व से निर्मित सर्व धर्मस्थल (मंदिर) का किया गया पुनर्निर्माण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...