झरिया : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वधान में बाल्मीकि कॉलोनी कोयरीबांद झरिया में भगवान वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया. बाल्मीकि समाज के लोगों ने सभी मुख्य अतिथियों को महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित ग्रंथ देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद डॉ भोला सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक अमर बावरी, समरी लाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा और झरिया के बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित थी. इस कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के लोग भी पहुंचे.
वाल्मीकि समाज के लोगों को किस तरह से शिक्षा और विकास से जोड़ा जाए इस पर चर्चा की गयी. वहीं यूपी के बुलंदशहर से आए सांसद भोला सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज के विकास और शिक्षा के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर दे रहे हैं. उन्होंने झारखंड सरकार पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में जिस तरह से दलित और महिलाओं पर उत्पीड़न की मामला सामने आ रहा है यह कांग्रेस शासित सरकार की विफलता को उजागर करता है.
रिपोर्ट : अनिल मुंडा


















