खाने के स्टाल पर टूट पड़े कुशवाहा के समर्थक, खाना मिलने पर बोले- खुद को समझ रहा हूं सौभाग्यशाली

भागलपुरः राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में आज भागलपुर पहुंचे. जहां नेताओं के भाषण इतने लंबे हुए कि दीर्घा में बैठे समर्थकों के सब्र के बांध टूटने लगे थे. करीब 4 घंटे तक कार्यक्रम चलने के बाद जब अंतिम में जिंदाबाद के नारे लगे तो सभी समर्थक खाने की ओर टूट पड़े, क्योंकि मंच से भी लगातार यह घोषणा किया जा रहा था, कि खाने की उत्तम व्यवस्था है, आप लोग भोजन ग्रहण करके ही यहां से जाएंगे. फिर क्या था कार्यकर्ता कुछ इस कदर खाने के स्टाल पर टूट पड़े कि किसी के हाथ प्लेट लगी तो कोई निराश होकर किनारे खरा दिखा.

खुद को समझ रहा हूं सौभाग्यशाली

वहीं जो समर्थक पहली पारी में खाने की प्लेट में खाना लेने में कामयाब रहा वह अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा था. समर्थकों ने कहा कि हम लोग सुबह से नेता का इंतजार कर रहे थे. इतना लंबा कार्यक्रम चलने के बाद हम लोग भूख से व्याकुल थे. हम लोग बहुत देर से कार्यक्रम खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि हम लोग खाना खा पाए, वहीं समर्थकों का खाने पर कुछ इस कदर टूटने का नजारा काफी रोमांचक दिख रहा था.

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...