Advertisment

सुप्रीम कोर्ट ने Power Broker Prem Prakash को चेशायर होम रोड जमीन घोटाले में जमानत दी

रांची: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रेम प्रकाश (Power Broker Prem Prakash) को चेशायर होम रोड स्थित जमीन घोटाले मामले में जमानत दे दी है। प्रेम प्रकाश, जो कि पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर हैं, को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने जमानत प्रदान की। यह निर्णय 29 जुलाई को ईडी और प्रेम प्रकाश की ओर से पेश किए गए तर्कों की सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा गया था, और आज (28 अगस्त) को फैसला सुनाया गया।

Power Broker Prem Prakash Gets Bail :

प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी 25 अगस्त 2022 को हुई थी, जब ईडी ने उनके रांची स्थित शैलोदय आवास पर छापामारी की थी। इस छापेमारी के दौरान उनके घर से पुलिस के दो हथियार भी बरामद हुए थे। चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े इस मामले में, ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को भी गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल में हैं।

https://youtube.com/22scope

DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...

पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...

बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा...

पटना : किसी भी आपदा में लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने की मंशा से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) तेजी से कार्य कर...