चमरा ने नामांकन वापस नहीं लिया तो कार्रवाई : सुप्रियो

रांची: झामुमो विधायक चमरा लिंडा द्वारा लोहरदगा सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के विरुद्ध नामांकन दाखिल करने पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अभी नामांकन वापसी का समय बाकी है।

यदि चमरा ने नामांकन वापस नहीं लिया, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नामांकन के बाद चमरा लिंडा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोहरदगा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय नहीं, बल्कि सीधा मुकाबला होगा, कांग्रेस कहीं नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी अभी से ही अपनी हार स्वीकार कर सरेंडर मोड में चले गए हैं। लोकसभा चुनाव में वे 20 साल से भाग ले रहे हैं। इस बार विश्वास है कि उनकी जीत तय है।

उनका मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से है। वे चुनावी मैदान में किसी लाभ के लिए नहीं, बल्कि सरना कोड की लड़ाई के लिए उतरे हैं।

सरना कोड लेकर रहेंगे। फिर चाहे वे किसी आंदोलन की बदौलत हो या चुनाव जीतकर। ट्राइबल के वजूद को समाप्त करने की साजिश की गई है।

भाजपा की इस साजिश का वो पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए राजनीति करते हैं।

इस दौरान भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के सवाल पर चमरा ने कहा कि इसका प्रमाण चुनाव परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img