Advertisment

स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर पप्पू सरदार ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जमशेदपुरः जहां एक तरफ पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित कर रहा है. वहीं शहर के बहूचर्चित स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर पप्पू सरदार ने भी इसे सफल बनाने और शहरवासियों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई. पप्पू सरदार द्वारा पुरे वर्ष अलग अलग अभियान चलाकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है.

इस बार भी पप्पू सरदार ने अपनी अहम भूमिका स्वच्छता अभियान में निभाई. पप्पू सरदार द्वारा जागरूकता हेतु अपनी स्कूटी को विशेष रूप से स्वछता से जुड़े उपकारणों से सजाया था. इनके द्वारा जुस्को के अधिकारीयों और स्वच्छता कर्मियों के साथ पहले एमजीएम अस्पताल मे स्वच्छता शपथ लिया गया. जिसके बाद सभी ने अस्पताल परिसर के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया. सभी ने यहां हाथों मे झाड़ू लेकर इलाके की सफाई की.

पप्पू सरदार ने अपनी स्कूटी को स्वछता से जुड़े उपकारणों से सजाया

पप्पू सरदार ने कहा की देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पर जोर दिया है और निश्चित तौर पर देशवासियों द्वारा इसमें सहयोग कर बापू के सपनों का स्वच्च्छ भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा की जिस तरह घर की महिलाएं अपने घरों कों स्वच्च्छ रखते हैं. उसी तरह हमें भी इसे अपने जीवन शैली मे अपनाने की जरुरत है.

रिपोर्टः लाला जबीन

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...