स्वच्छता अभियान के तहत बाबूलाल मरांडी ने की सड़क की सफाई, कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

गिरिडीहः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत जिले में भी भाजपा द्वारा विषेश आभियान चलाया गया. इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता हाथों में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई करते दिखे.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की ओर से 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर है और लगातार आभियान चला रहे है. कहा कि स्वच्छ भारत आभियान के सफलता को लेकर देश के हर नागरिक को अपना योगदान देने की जरुरत है. इस मौके पर डॉ रविंद्र राय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, चुन्नुकांत समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता शमिल थे.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...