राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार की स्वर कोकिला

पटना : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ पटना के गुलबी घाट पर गुरुवार यानी सात नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शारदा सिन्हा के परिजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे और भारी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान उनके प्रशंसकों ने ‘शारदा सिन्हा अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा शारदा सिन्हा का नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए।

इस दौरान अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा छठ पूजा के बीच हम लोगों को छोड़कर चली गईं। हर तरफ उनके द्वारा गाए गीत सुनने को मिल रहे हैं। वो मां शारदा की रुप थीं, उनके कंठ में मां सरस्वती का वास था। लोक संस्कृति को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया। उनका जाना बिहार सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी देखें :

72 साल की उम्र में हुआ निधन

आपको बता दें मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा के पति का निधन भी हाल ही में हुआ था। शारदा सिन्हा को संगीत की दुनिया में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। शारदा सिन्हा का जन्म एक अक्टूबर 1952 को सुपौल जिले के हुलास गांव में हुआ था।

भावुक माहौल में पटना में शुरू हुई स्व. शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा

लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा आज अपने अंतिम सफर पर निकल गईं। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा गुलबी घाट के लिए रवाना हुई। अपने गीतों के जरिए बिहार और भारत भर में मशहूर हुईं शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा में उनके बेटे अंशुमान ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर उनके शुभचिंतक, चाहने वाले और क्षेत्रीय राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत अन्य लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे, जिससे माहौल अत्यधिक भावुक हो गया।

S Sinha 2

पटना से आज बिहार की महान लोक गायिका शारदा सिन्हा को उनके प्रशंसकों और परिवारजनों ने भावभीनी विदाई दी। राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा में लोगों की आंखों में आंसू और दिलों में यादें थीं। उनके बेटे अंशुमान ने मां की अर्थी को कंधा देकर इस अंतिम यात्रा का हिस्सा बने। गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न होने की योजना है।

S Sinha 1

बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी शारदा सिन्हा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और कहा कि उनकी कला और साधना हमारे समाज के सांस्कृतिक धरोहर के रूप में हमेशा जीवित रहेगी। उनके साथ ही कई चाहने वाले और शुभचिंतक भी शामिल हुए, जिन्होंने शारदा जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर गीतों से सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोक संगीत को एक नई पहचान दी। उनके द्वारा गाए गए गीतों में बिहार की संस्कृति और लोक परंपरा की महक झलकती थी, जो अब उनकी अनुपस्थिति में भी लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।

यह भी पढ़े : CM Nitish पहुंचे शारदा सिन्हा के आवास पर, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में ओवैसी से लेकर राहुल तक मौजूद, कौन - कौन से हैं एजेंडे जानिये News 22Scope |
03:45
Video thumbnail
मुर्शिदाबाद मालदा को बांग्लादेश में मिलाने की बात करते फिर लिखा थैंक्यू पाकिस्तान, जानिए डिटेल....
05:42
Video thumbnail
JMM के सुप्रियो भट्टाचार्य ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
16:42
Video thumbnail
सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाते गृह मंत्री Amit Shah पर JMM का निशाना, क्या है मायने ....| 22Scope |
05:09
Video thumbnail
पहलगाम हमले पर अब कार्रवाई का इंतजार करते लोग किस कदर निकाल रहे गुस्सा देखिये
04:41
Video thumbnail
मंईयां सम्मान की अगली किश्त कब, जिन्हें नहीं मिले 7500 उन्हें बेसब्री से है सत्यापन सूची का इंतजार
06:11
Video thumbnail
डुमरी विधायक जयराम महतो के फोन के बाद देवेंद्र महतो ने मंत्री इरफान अंसारी को दी चेतावनी कहा.....
13:30
Video thumbnail
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजधानी रांची में भी लोगों का गुस्सा फूटा | Pahalgam Terror Attack
06:56
Video thumbnail
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, तो क्या सीमा हैदर को भेजा जाएगा पाकिस्तान?
05:26
Video thumbnail
पटना के IIBM में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए रखा गया मौन
06:55