T20 Worldcup Final : भारत ने बनाए 176 रन, सारा दारोमदार गेंदबाजों पर…

T20 Worldcup Final

रांची- बारबोडोस के किंग्सटन स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले ने भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर बनाया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

टीम की शुरुआत भी अच्छी रही जब भारतीय टीम ने 2 ओवर में ही 23 रनों की शुरुआत दी पर अगले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। उसके बाद लगातार अंतराल में तीन विकेट गिर गए। भारत ने 34 रनो पर रोहित शर्मा, रिषभ पंत, और सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया।

अक्षर पटेल और विराट कोहली ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया

उसके बाद अक्षर पटेल और विराट कोहली ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उसके बाद अक्षर पटेल भी 47 रनों पर आउट हो गए। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रनो की शानदार पारी खेली।

अंतिम ओवरो में शिवम दुबे ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 176 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने दो विकेट हासिल किये। वहीं नोर्किया को भी 2 विकेट मिला। यानसेन औऱ शम्शी को 1-1 विकेट मिला।

अब यहां से दक्षिण अफ्रीका को पहला विश्वकप जीतने के लिए 177 रनों की जरुरत है वहीं भारतीय टीम को अपना दूसरी टी-20 विश्वकप जीतने के लिए 10 विकेट चाहिए। पूरे देश की निगाहें अब भारतीय गेंदबाजों पर टिकी हुई है।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...