Advertisment

मां भारती के नाम एक वृक्ष लगाकर भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण के कड़ी को किया मजबूत

मुंगेर : राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत गौरीपुर ग्राम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किस्टू सिंह के अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधान पार्षद सदस्य लालमोहन गुप्ता ताती, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पोद्दार और जिला उपाध्यक्ष अमरेश चंद्र सिंह उर्फ विक्की सिंह के उपस्थिति में हुई। वृक्षारोपण करते हुए एवं भाजपा के इस मिशन के बारे में मुख्य अतिथि ने कहा पर्यावरण की रक्षा हेतु एवं पर्यावरण में मौसम का संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक कार्य है इसी कार्यक्रम के तहत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम को जून और जुलाई में 2024 तक चलाया जाएगा इस कार्यक्रम के तहत मुंगेर जिला में लाखों वृक्ष लगाने की योजना तैयार की गई है। वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही लेंगे और इन वृक्षों को सुरक्षित रखेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कई हालदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के कड़ी को भाजपा नेता ने मजबूत किया।

यह भी पढ़े : ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के केंद्रीय सहायक संगठन सचिव बने मनोज कुमार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...