हेमंत सोरेन पर बिना देर किए कार्रवाई करे ED’ चाईबासा में CM पर बरसे BJP नेता बाबूलाल मरांडी,मधु कोड़ा हमारे संपर्क में नहीं: मरांडी

चाईबासा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज चाईबासा पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम जनता से कानून पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ईडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अविलंब विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडी की जन्मस्थली खूंटी के उलीहातु में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में चाईबासा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम जनता से कानून पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

‘हेमंत सोरेन को पांच बार समन भेजा गया’
उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार समन भेजा है, लेकिन मुख्यमंत्री लगातार उसकी अवहेलना कर रहे हैं। ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने से भाग रहे हैं।
यह चिंता का विषय है कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं कर रहा है तो ऐसे में अब आगे और समन भेजने का औचित्य नहीं रह जाता है। अब मुख्यमंत्री पर विधि-सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा आम जनता का विश्वास कानून पर से उठ जायेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोड़ा दंपति के भाजपा में शामिल होने की चर्चा से इनकार किया है। शनिवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा कि हमसे मधु कोड़ा की कोई भेंट नहीं है।

पार्टी में भी इसको लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं चल रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों सांसद गीता कोड़ा ने भी इस तरह की चर्चा को अफवाह बताया था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि मैं कांग्रेस में थी और कांग्रेस में हूं।
बाबूलाल मरांडी ने ईडी से मांग किया कि उन्हें जो भी संवैधानिक अधिकार प्राप्त है उसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

संतोष वर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img