शिक्षक नियुक्ति पत्र : तेजस्वी ने कहा- बिहार में आज का दिन ऐतिहासिक

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति पत्र को लेकर

तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आज का दिन ऐतिहासिक है। आज बिहार में एक दिन, एक

साथ, एक विभाग में रिकॉर्ड तोड़ एक लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा। यह तो अभी

शुरुआत है। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम अपने

नौकरी, सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास, आर्थिक न्याय, समता और सौहार्द के सभी वादों को पूरा कर रहे है।

जय हिंद! जय बिहार!

शिक्षक नियुक्ति पत्र को लेकर पटना के गांधी मैदान में पूरी तरीके से तैयारी कर ली गई है। दरअसल, आज बिहार

इतिहास रचेगा। 1,20,336 क्वालीफाई शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बता दें कि मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद

रहेंगे। आपको बताते चले कि बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद को भी आने की खबर है। इसके साथ ही गांधी मैदान की

तरफ आने वाली सभी गाड़ियां पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: