हजारीबागः देश में सरकारी स्कूलों का हाल कितना अच्छा है यह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। देश के साथ-साथ राज्य के स्कूलों का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है। हजारीबाग जिले के कोर्रा देवांगन चौक पर स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय बहुत ही बुरा है।
स्कूल का अपना बाउंड्री वॉल नहीं है। जिसके कारण स्कूल को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्कूल अपने दोनों तरफ से व्यस्त सड़क से घिरा हुआ है जिसके कारण स्कूल को बच्चों को रास्ता आर-पार करने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं।
बड़ी दुर्घटना का लगा रहता है डर
सड़कों पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन हमेशा होता रहता है जिससे यहां दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि इस मामले शिकायत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विभाग को भी अवगत करा चुके हैं परंतु आश्वासन के अलावा अभी तक और कुछ नहीं मिला है।
बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण जब बच्चे स्कूल से बाहर आते हैं तो शिक्षकों को ही उनका देख-भाल करना पड़ता है। बाउंड्री नहीं होने के कारण यहां पर शाम को रोज शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबियों शराब पीने के बाद बोतले यहीं पर छोड़ कर चले जाते हैं जिसके कारण बच्चों को चोट लगने का भी डर लगा रहता है।
सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल लगाया जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

















