Teaching Of Politics : वसुंधरा राजे की सियासी सीख, बोलीं – राजनीति में पद, मद और कद का ख्याल रखें

डिजीटल डेस्क : Teaching Of Politics – वसुंधरा राजे की सियासी सीख, बोलीं – राजनीति में पद, मद और कद का ख्याल रखें। राजस्थान में भाजपा के प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ के पदग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दर्द सामने आया है। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में गूढ़ सियासी सीख भी दी। कहा कि राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इससे गुजरना पड़ता है। राजनीति में पद, मद और कद का ख्याल रखें क्योंकि तीनों ही अहम हैं और एकदूसरे के परिपूरक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस गूढ़ मायने वाले सियासी बोल को लेकर अचानक ही तेजी से अटकलों का भी दौर चल निकला है।

वसुधंरा बोलीं – पद का मद हो तो कद कम हो ही जाता है

इसी कार्यक्रम में आगे काफी गूढ़ सीख देते हुए भावपूर्ण लहजे में वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति जब इससे गुजरता है तो उसे तीन चीजों को याद रखनी चाहिए – पद, मद और कद। ये तीन चीज पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। पद और मद स्थायी नहीं है। यदि अच्छा काम करते हो तो लोग याद करते हैं तो कद आपके साथ बना रहता है। यदि पद का मद हो जाता है तो उसका कद कम तो हो ही जाता है। आज के दौर में यह होते रहता है। नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बोलीं कि आज एक ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो पद का मद नहीं करेगा और आप लोगों को साथ लेकर चलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसे व्यक्ति की पार्टी को जरूरत है। इसी वजह से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मेरे ध्यान में सबसे बड़ा पद जनता की चाहत और जनता का विश्वास है। यह ऐसा पद है कि आपसे कोई नहीं छीन सकता है। यदि आप जनता और कार्यकर्ता के साथ चलोगे तो यह पद बना रहेगा।

अनुभव साझा कर बोलीं वसुधंरा – भाजपा का कार्यकर्ता धन से नहीं मन से काम करता है

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बहुत सारे कार्यकर्ता बैठे हुए हैं। मुझे कार्यकर्ताओं के साथ रहने और काम करने का मौका मिला है। आज इन सभी कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बन गयी है। इसका कारण है कि जो अटल जी समझाया करते थे कि कार्यकर्ता वह है, जो अपना सबकुछ समर्पित कर दिया है। यह इनके अंदर नहीं आया है। इन्होंने पूरे जीवन खपा दिया है। हमारा कार्यकर्ता धन से नहीं, मन से काम करता है। आंधी में, तूफान में विचारधारा की मशाल को लेकर आगे बढ़ता जाता है। इस तरह के भाजपा कार्यकर्ता पर गर्व है। उन्हें भी एक विशाल परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है। यह हमारा परिवार है। इसके आगे और पीछे किसी को नहीं जानते हैं। हमारे मन में खटका भी आता है, तो उसे पी लेते हैं। हम मानते हैं कि इस दुनिया में सबसे बड़ी हमारी पार्टी है।

भतीजे ज्योतिरादित्य को दुलारतीं वसुंधरा राजे
भतीजे ज्योतिरादित्य को दुलारतीं वसुंधरा राजे

वसुंधरा ने कहा – सबको साथ लेकर चलना काफी मुश्किल काम होता है

राजस्थान में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व को आभार देना चाहती हूं कि मदन राठौड़ जैसे ईमानदार कार्यकर्ता को भाजपा की कमान सौंपने का काम किया है। वसुंधरा ने कहा कि आप सभी ने प्रधानमंत्री का मंत्र सुना है.. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। मदन राठौड़ सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। हालांकि, यह बहुत मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग फेल भी हुए हैं। मुझे विश्वास है कि इस काम को आप (मदन राठौड़) पूरी तरह से करने की न केवल कोशिश करेंगे, बल्कि जमीन पर लाने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सीपी जोशी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस मुश्किल काम को कई सालों तक निभाया और अपने काम का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। मदन जी ने उनके साथ काम किया है और वह उनकी कार्यशैली को जानती भी हैं और समझती भी हैं। वह धैर्यवान और कर्मंठ कार्यकर्ता हैं। वह राज्यसभा के सदस्य ही नहीं हैं, बल्कि सबसे बड़े प्रदेश राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष का पद अपने धैर्य के कारण ही उन्हें मिली है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...