Advertisment

घर का सामान खरीदने निकले थे बच्चे, जामुन खाने पहुंच गये नहर पर फिर…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में नहर में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके का माहौल मातम में बदल गया वहीं मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना औरंगाबाद के नारारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है जहां बाजार गए दो बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान ग्रामीण बृजमोहन सिंह के बेटे रॉकी कुमार और मुन्ना सिंह के बेटे अनमोल कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों साइकिल लेकर कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब बच्चे वापस घर नहीं आये तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान किसी ने बताया कि गांव के सामने नहर पर एक साइकिल पर आलू, चीनी और जामुन रखा है जबकि नहर के किनारे चप्पल भी रखा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंच कर अपने साइकिल और चप्पल की पहचान की।

यह भी पढ़ें – एक हैं तो सेफ हैं, विश्वामित्र सेना की लड़ाई बक्सर ही नहीं अब लड़ी जाएगी बिहार में…

परिजनों ने अंदेशा जताया है कि सामान खरीद कर वापस लौटते वक्त बच्चे नहर के समीप जामुन तोड़ने चले गये और जामुन खाने के बाद हाथ मुंह धोने के क्रम में नहर में गिर गये जिससे वे डूब गये। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को नहर से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अचानक गली मोहल्ले में पहुंचे DM, लोगों से बातचीत करते हुए की खास अपील

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...