Advertisment

सत्ता पाने के लिए Tejashwi दे रहे हैं कुछ भी बयान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘जब सत्ता में थे तब…’

Tejashwi

पटना: भाजपा में संगठनस्तरीय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बिहार में इस महीने के अंत तक मंडल और जिलास्तरीय चुनाव पूर्ण कर लिया जायेगा। इस बार संगठन के कमिटी चुनाव में बिहार भाजपा ने कई बदलाव किया है। जिलास्तरीय और मंडल स्तरीय कमिटी पुनर्गठन के लिए कई जिलों में बैठक की जा रही है।

अब तक करीब 15 से अधिक जिलों में जिला संगठन की बैठक की जा रही है जहां जल्दी ही बैठक पूर्ण कर कमिटी बना ली जाएगी। इसके साथ ही अब तक 100 से 125 बूथ पर एक मंडल है जिसे अब 60 बूथ पर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके आधार पर बिहार में मंडलों की संख्या बढाई जा रही है इसके साथ ही बिहार में 45 संगठन जिला को बढ़ा कर 51 संगठन जिला बनाया जायेगा।

45 पार वाले नहीं बनेंगे मंडल अध्यक्ष

मामले में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैसे नेता जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे अब मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं।

60 पर वाले नहीं बनेंगे जिलाध्यक्ष

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैसे नेता जो दो बार जिलाध्यक्ष बन चुके हैं वे अब जिलाध्यक्ष पद के रेस से बाहर हो जायेंगे। इसके साथ ही वैसे नेता जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है वे भी जिलाध्यक्ष पद के रेस से बाहर हो जायेंगे। पार्टी में वैसे लोग भी जिलाध्यक्ष नहीं बन सकेंगे जिन्हें पार्टी में आये हुए अभी छः वर्ष पूरा नहीं हुआ है।

31 तक जिलास्तरीय कमिटी का होना है गठन

राज्य में मंडलस्तरीय कमिटी का गठन 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा जबकि 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय कमिटी बना लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अगले वर्ष के पहले महीने में ही राज्यस्तरीय कमिटी का गठन पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अलगे वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में संगठन को धारदार बनाने के लिए संगठन में आंशिक हेर फेर किया जायेगा।

सत्ता के लालच में देते हैं प्रलोभन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वृद्धा पेंशन चार सौ रूपये से बढ़ा कर एक हजार पांच सौ रूपये करने के मामले भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब कोई सत्ता में नहीं होता है तो उसे बौखलाहट होती है और सत्ता में आने के लिए इस तरह के प्रलोभन देते रहते हैं। बेचैन आत्मा को अभी सत्ता प्राप्त करना है लेकिन इन बयान से लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अभी वे सत्ता में नहीं हैं तो बहुत कुछ मुफ्त में बांटेंगे। अगर उनकी बात सच है तो चलिए मान लेते हैं लेकिन जब वे सत्ता में थे तब वे उन्हें बुजुर्गों और विधवाओं की याद क्यों नहीं आई थी। वे सिर्फ हवावाजी करने वाले नेता हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Comedian सुनील पॉल का मेरठ में हुआ था अपहरण, अपहर्ताओं ने लौटने के लिए दिए पैसे

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...