पेपर लीक की शिकायत मिलने पर बीपीएससी की परीक्षा रद्द

बीपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होने पर तेजस्वी का तंज

Patna-बीपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होने पर तेजस्वी का तंज- वीर कुंवर सिंह कॉलेज, आरा में बीपीएससी की

67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न लीक मामले में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग पर

तंज कसते हुए इसका नाम बदलकर बिहार पेपर लीक आयोग करने की सलाह दी है.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिbpsc tweet 22Scope Newsखा है कि आयोग के करतूतों से  बिहार के

लाखों युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो गयी है.

बता दें कि इस परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों ने यह कहते हुए जबरदस्त बवाल

काटा था कि कुछ चुनिंदा परीक्षार्थियों को एक विशेष कमरे में बिठा कर उन्हे समय से पहले प्रश्न पत्र दे दी गयी.

साथ ही उन्हे  अपने साथ मोबाइल भी ले जाने की अनुमति दी गयी थी. जब इसकी शिकायत परीक्षा प्रबंधक से

की गयी तो कार्रवाई के बदले परीक्षार्थियों को फंसाने की धमकी दी जाने लगी.

परीक्षार्थियों से कहा गया कि प्रश्न पत्र को वायरल आपकी सहुलियत के लिए ही

किया गया है.

जब परीक्षार्थियों के द्वारा इस मामले में बवाल काटा गया तब भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा केंद्र

पर पहुंच कर प्रश्न पत्र को सील कर दिया था.

इधर बीपीएसससी के संयुक्त सचिव व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया था कि इस मामले में आयोग के अध्यक्ष आर.

के महाजन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर  24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

लेकिन जांच आयोग ने मामले मे त्वरीत कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों के अन्दर ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी,

जिसके आधार पर  बीपीएससी अध्यक्ष ने परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया.

परीक्षार्थियों के द्वारा प्रश्न पत्र वायरल होने का दावा को देखते हुए

बीपीएससी ने डीजीपी मामले की जांच साइबर सेल से करवाने का आग्रह किया है.

रिपोर्ट-प्रणय

आरा में बीपीएससी का पेपर लीक होने का दावा

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...