आरा में बीपीएससी का पेपर लीक होने का दावा

67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत

Aara-वीर कुंवर सिंह कॉलेज,आरा में बीपीएससी की 67वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षार्थियों ने पेपर लीक की

शिकायत करते हुए जम कर बवाल काटा है. उनकी शिकायत है कि कुछ खास परीक्षार्थियों को मोबाइल लेकर अन्दर

जाने की अनुमति गई, इसके साथ ही कुछ परीक्षार्थियों को एक विशेष कमरे में बैठाकर समय से पहले ही प्रश्न पत्र दे

दिया गया था.

परीक्षार्थियों का यह भी आरोप है कि इस बारे में परीक्षा केन्द्र के प्रबंधक से शिकायत करने पर फंसाने की धमकी

दी जा रही है. अथॉरिटी का कहना है कि उनके लिए ही प्रश्नपत्र वायरल हो रहा है.

आरोप है की कुछ परीक्षार्थियों ने पहले से प्रश्‍न पत्र हल कर रहे परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र फाड़ दिए.

इसके बाद  वे गेट पर जमा होकर हंगामा करने लगे.

घटना कर सूचना मिलने पर भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा केंद्र पर पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि सभी प्रश्न पत्रों

को वापस लेकर सील कर दिया गया है. कोई प्रश्न पत्र केंद्र से बाहर निकलने की पुष्टि नहीं हुई है.

डीएम ने कहा  कि परीक्षार्थियों से लिखित शिकायत मांगी गई है.

जांच रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला बिहार लोक सेवा आयोग करेगा.

संयुक्त सचिव को टीवी चैनलों से मिली पेपर लीक की खबर

बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्‍हें पेपर लीक की

जानकारी टीवी चैनलों पर प्रसारित सूचना से मिली है. इस मामले में आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने तीन

सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

इसके बाद आयोग कोई निर्णय करेगा.

रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

आरा में पुलिस और किन्नरों के बीच झड़प, मची अफरातफरी

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...