कोलकाता से पटना पहुंचे तेजस्वी, कहा- झारखंड में इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर

पटना : 13 नवंबर और 20 नवंबर को झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर कोलकाता से पटना पहुंचे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रचार तो अभी चल ही रहा है और बीच में छठ है, लेकिन माहौल काफी बढ़िया है। झारखंड के लोग मौजूदा केंद्र की सरकार से ऊब चुके हैं और महागठबंधन मजबूती से झारखंड में चुनाव लड़ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस हिसाब की योजनाएं झारखंड में चलाई जा रही हैं। चाहे वह मैया योजना, पेंशन स्कीम हो और चाहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की योजना हो उसे लोग काफी प्रभावित हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ने जिस हिसाब से लोगों की बिजली का बिल माफ किया है। 200 यूनिट बिजली फ्री हम देने जा रहे हैं। इसको लेकर जो लोगों का माहौल है, वह हमारे पक्ष में है। महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। झारखंड चुनाव में भाजपा घुसपैठियों की बात कर रही है। प्रचार के दौरान इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, कोई उपलब्धि नहीं है। अगर उपलब्धि होती तो वह शायद उपलब्धियां पर बात करते हैं।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि इनको बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करनी है। गरीबी पलायन झारखंड का एक बड़ा मसला है। जल, जंगल और जमीन को लेकर के यह लोग सब कुछ खत्म करना चाहते हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मत्री आरपी सिंह द्वारा नई पार्टी बनाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी बात है। लोकतंत्र में सबको अधिकार है। पार्टी बनाने का हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। बिहार एनडीए की बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि करने दीजिए यह सब दिखावा है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा आरोप, कहा- शराब बेचवा रही है सरकार

महीप राज की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...