आगामी लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाला परिणाम होगा – तेजस्वी

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास पर अभी-अभी प्रेसवार्ता कर रहे हैं। जिसमें पूर्व मंत्री आलोक मेहता, राजद के वरिष्ठ नता श्याम रजक, राजद नेता शक्ति सिंह यादव और कारी सुहैब मौजूद हैं। तेजस्वी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार में हमने जन विश्वास यात्रा किया। बिहार की जनता के साथ के लिए बहुत धन्यवाद। केवल 10 दिनों के अंदर जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि रैली में मौजूद भीड़ ने साबित किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाला परिणाम होगा। पिछले 17 महीने में हमने रोजगार में कई बड़े फैसले लिया। हमने नई खेल नीति और पर्यटन नीति लाया। हमने 17 महीने में लोगों के बीच कलम बांटा। भाजपा तलवार बांटने का काम कर रही है। बिहार में सरकार बने डेढ़ महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। बिहार पूरी तरह रुक गया है।

अभिषेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...