तेजस्वी यादव कोलकाता के लिए हुए रवाना, पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में होंगे शामिल

पटना : तेजस्वी यादव- कोलकाता में 17 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक होगी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बिहार सहित

पूर्वी राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. वहीं बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं.

तेजस्वी के साथ बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी गए हैं. इसकी जानकारी तेजस्वी यादव ने दी.

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मैं कोलकाता जा रहा हूं, मेरे साथ वित्त मंत्री भी जा रहे हैं. ईस्ट जोन के

सभी सीएम की मीटिंग भारत सरकार के द्वारा बुलाई गई है. ईस्ट के राज्यों से जुड़े हुए जो मसले हैं,

जिन मामलों में कुछ उलझन है, उन तमाम विषयों पर चर्चा होगी.

tejashwi1 22Scope News

अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कोलकाता में राज्य सचिवालय नबान्न में पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद

की बैठक 17 दिसंबर को होगी. वह अगले शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में पूर्वी क्षेत्र

के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले नबान्न में सोमवार को आपात बैठक होने वाली है.

इस तैयारी बैठक में राज्य के अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे.

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला दिल्ली से बैठक में शामिल होंगे.

तेजस्वी यादव: सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में बंगाल सरकार की ओर से राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव हरिकृष्ण त्रिवेदी करेंगे.

इस बैठक में राज्य के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में बिहार,

ओडिशा, झारखंड, सिक्किम जैसे राज्य भाग लेंगे. इसलिए केंद्र सरकार राज्य से चर्चा करना चाहती है

ताकि बैठक की तैयारी में कोई कमी न रहे. इसीलिए यह तैयारी की गई है.

वहीं सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...