तेजस्वी की आज से जन विश्वास यात्रा की होगी शुरुआत

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है। इसके पूर्व यात्रा के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। यात्रा पूर्व की तरह आज से ही होगी लेकिन यात्रा का समापन 29 फरवरी की बजाय एक मार्च को होगा। वहीं इस यात्रा पर निकलने से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया से रूबरू हुए। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है।

अब राहुल की तर्ज पर तेजस्वी निकालेंगे जन विश्वास यात्रा

तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने सरकार में रहते हुए यानी 17 महीने में जो काम किया है वह 17 सालों में नहीं हुआ है। अब हम यही बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें यह बताएंगे की बिहार के विकास के लिए क्या कुछ जरूरी है। उन्हें यह बतलाएंगे कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जनमत को यानी जनता के मत को पैर की जूती समझते हैं। लेकिन मैं और मेरी पार्टी यह होने नहीं देगी और पूरे बिहार का विकास करेगी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...