पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में जाने से पहले बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार और एनडीए पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है। अपने अधिकार को जानती है। जिस तरह से वोटर बचाव यात्रा चल रही है, लोगों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। ये ऐतिहासिक यात्रा हो रही है। बीजेपी के लोग और चुनाव आयोग के लोगों का पर्दाफाश हुआ है। आने वाले दिनों में बिहार की जनता मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

राज्य में पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था चौपट – तेजस्वी यादव
सीएम नीतीश कुमार आज मुसलमानों से पहली बार मिलने जा रहे हैं, क्या लगता है कुछ असर होगा? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो कुछ भी करें कुछ होने वाला नहीं है। बिहार की जनता एनडीए की असलियत को पहचान चुकी है। गरीबी, भ्रष्टाचार, लॉ एंड ऑर्डर, लोगों का पलायन, बिहार में कोई निवेश नहीं, कारखाना नहीं, कोई शुगर मिल नहीं, जूट मिल चालू नहीं हो रहा है, लोग परेशान हैं, हताश हैं, कहीं लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है, कार्रवाई नहीं हो रही है और इस राज्य में पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
यह भी देखें :
तेजस्वी ने कहा- खटारा सरकार से मुक्ति पाएं और एक नया बिहार बनाने का काम करें
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोग चाहते हैं कि खटारा सरकार से मुक्ति पाएं और एक नया बिहार बनाने का काम करें। इस बार बिहार की जनता परिवर्तन करेगी। तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए बयान दिया है। बता दें कि एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा होगी। 17 अगस्त से सासाराम से यात्रा शुरू हुई है। आज लखीसराय से जमुई होते हुए यात्रा मुंगेर पहुंचेगी।
यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : राहुल कुछ घंटों के लिए नहीं रहेंगे मौजूद, तेजस्वी संभालेंगे मोर्चा
Highlights


