मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना से बढ़ा तनाव, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

Lohardaga: जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम उडूमूडू, बारीडीह में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना में 55 वर्षीय ग्रामीण और उनके 28 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद से बढ़ी बात:

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे वाहन से एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था।

सुबह बाजार जाते समय किया गया हमला:

रविवार सुबह करीब 8 बजे जब ग्रामीण अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले, तभी रास्ते में एक समुदाय के लोगों ने संख्या बल के साथ उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, जिससे वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात:

घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस, शांति की अपील:

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान, घटना के कारणों और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टः दानिश रजा

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel