Pulwama: सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, ASI शहीद

पुलवामा : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार को सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया.

इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एएसआई शहीद हो गया है.

बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे.

इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया. घटना गोंगू क्रॉसिंग इलाके की बताई जा रही है.

चेकिंग के दौरान आतंकियों ने किया हमला

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गोंगू क्रॉसिंग के पास सर्कुलर रोड पर रविवार दोपहर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग में जुटी थी. इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई शहीद हो गए.

सेब के बागीचे से सुरक्षाबलों की टीम पर की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकियों ने क्रॉसिंग के पास स्थित एक सेब के बागीचे से फायरिंग की. इस दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि घायल विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, और सर्च अभियान चल रहा है.

सोमालिया में आतंकी हमला, दो कार बम विस्फोट में 100 की मौत

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...