श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर

जम्मू : श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला हुआ है. पुलिस के जवानों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है. मारा गया आतंकी लश्कर का बताया जा रहा है. इस बीच, कश्मीर की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज एक बैठक करने वाले हैं.

हथियार और गोला बारूद बरामद

पुलिस ने आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. वहीं, श्रीनगर के मेथन इलाके में भी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के नाटीपोरा में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला बोला. इसके जवाब में पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी ढेर हो गया. मारे गए आतंकवादी के पास से मिले पहचान पत्र के अनुसार, उसकी पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ट्रेन्ज़ शोपियां के आकिब बशीर कुमार के रूप में हुई है.

पिछले पांच दिनों में सात नागरिकों की हुई हत्या

पिछले पांच दिनों में घाटी में सात नागरिकों की हत्या हुई है, जिनमें से 6 की हत्या शहर में हुई है. मृतकों में से चार लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि आतंकी भय का माहौल बनाने और सदियों पुराने सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते आए हैं और आगे भी देते रहेंगे.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...