Advertisement
Advertisement

TET नोट क्वालिफाइड फिर भी बन गये बीपीएससी शिक्षक, मामला सामने आया तो…

अररिया: बिहार में शिक्षक भर्ती मामले में अररिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  पास किये बगैर ही बीपीएससी TRE-2 परीक्षा पास कर शिक्षक बन गये। शिक्षक ने अपनी नियुक्ति पत्र लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपना योगदान भी दे दिया। शिक्षक शैलेश मिश्रा की नियुक्ति कुर्साकांटा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकनी में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए भौतिकी शिक्षक के रूप में हुई थी।

TET पास किये बगैर ही TRE 2 परीक्षा में शिक्षक बन गये –

मामले का खुलासा तब हुआ जब शिक्षक की शैक्षणिक और प्रशैक्षानिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि एक TET पास किये बगैर ही TRE 2 परीक्षा में शिक्षक बन गये। जब उनके प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो STET 2023 के परीक्षा में उन्होंने मात्र 74 अंक प्राप्त किये थे और मार्कशीट पर साफ शब्दों में लिखा हुआ है नोट क्वालिफाइड। इसके बावजूद उन्हें शिक्षक भर्ती परीक्षा में नियुक्त करना हैरतअंगेज है।

यह भी पढ़ें – बिहार में नौकरियों का ‘नया मैदान’ तैयार, खेल विभाग में आई बंपर बहाली…

मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। जानकारी के अनुसार जांच के बाद जब डीपीओ स्थापना ने स्पष्टीकरण माँगा था तो उन्होंने स्वीकार किया था कि वे शिक्षक पात्रता के लिए निर्धारित अर्हता पूरा नहीं करते हैं। अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  बिहार की सियासत में नीतीश का तिहरा वार! …तो 2025 से 2030 फिर से नीतीश…

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...