नालंदा: नालंदा में ई रिक्शा चालक की हत्या कर लूट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को लूटी गई ई रिक्शा के और मोबाइल के साथ पटना के बाढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते 13 जून को पिजौतिया गांव में एक अर्द्धनिर्मित मकान में एक शव बरामद हुआ था।
पुलिस कार्रवाई में शव की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी रंजय पासवान के रूप में की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया था कि कोई व्यक्ति ई रिक्शा किराया पर लेकर गया था और उसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव से अजय चौधरी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध बेगूसराय, समस्तीपुर समेत कई अन्य जिलों में लूट और हत्या का मामला दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हर जगह पर ई रिक्शा किराया पर लेता है और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीजें मिला कर पिला कर बेहोश कर देता है फिर ई रिक्शा लेकर भाग जाता है। समस्तीपुर में एक ई रिक्शा चालक को उसने नदी में डूबा कर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं नालंदा के रंजय पासवान हत्या कांड में आरोपी ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीजें पिलाने के बावजूद वह बेहोश नहीं हो रहा था फिर उसके साथ हाथापाई भी हुई थी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में शुरू हुआ NICE 2024 का ग्रैंड फिनाले, IIT दिल्ली समेत…
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
E-Rickshaw E-Rickshaw E-Rickshaw
E-Rickshaw
Highlights







