अपराधियों की दंबगई जारी, RJD के प्रदेश महासचिव को मारी गोली

मुंगेर : बिहार में अपराधियों की दंबगई जारी है। सूबे में अपराधी आए दिन किसी न किसी घटना को आसानी से अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे हैं। ताजा घटना मुंगेर से आ रही है। आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मुंगेर में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली का शिकार बनाया गया। मुंगेर में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने तीन गोली मारी। बुरी तरह से घायल पंकज यादव को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह पंकज यादव अपने घर नवटोलिया से मॉर्निंग वॉक करने मुंगेर हवाई अड्डा स्फियासराय आए जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने पंकज यादव के शरीर पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। पंकज को तीन गोली शरीर के छाती में लगी। वहीं सूत्रों की माने तो अपराधी एक मोटरसाइकिल से दो लोग सवार होकर हवाई अड्डा मैदान आए थे। मॉर्निंग वॉक करते पंकज यादव को देख सामने से गोली मारी। इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस कुछ कहने स बच रही है।

घायल के पिता और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह जब पंकज यादव मॉर्निंग वॉकिंग कर रहा था। दो बाइक सवार जिसमे एक मिट्ठू यादव और नमन यादव पहले तो हवाई अड्डा आया पंकज यादव को निशाना बना तीन गोली चलाई। जब हल्ला हुआ तो फायरिंग करते वह भाग निकला। जबकि मिट्ठू यादव के अन्य साथी पहले से रेकी कर रहे थे। साथ ही बताया कि मिट्ठू यादव कल भी उसके घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था। जिसे पंकज ने नकार दिया था और आज उसने यह घटना कर दी। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

यह भी देखें :

इस मामले में विश्वस्त सूत्रों कि माने तो भू-माफियाओं द्वारा इस घटना को अंजाम दिलवाया गया है जिससे इलाके में बर्चस्व कायम हो सके। जिसके बाद उस इलाके में भू-माफियाओं द्वारा गरीब निसहाय लोगों कि जमीनों को टारगेट कर सके। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना को ले कुछ लोगों का नाम सामने आया है। जिसको ले पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही एक मिट्ठू यादव का भी नाम आया है जो अपराधी सावन यादव का बहनोई है। वहीं राजद नेताओं ने इस बात को ले बिहार सरकार में बढ़ते क्राइम पर आक्रोश व्यक्त किया।

बिहार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल – एजाज अहमद

बिहार में सुशासन के नाम पर किस तरह का शासन चल रहा है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के आवाज को दबाने के लिए गोलियों का सहारा लिया जा रहा है। कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश जैसे हालात बिहार में भी पैदा किया जा रहे हैं जहां विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता को टारगेट करके गोली मारी जाती है।

यह भी पढ़े : विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, 2 को लगी गोली

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...