Ranchi: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में पिछले कई दिनों से लगातार साइबर अपराधी अवैध निकासी का प्रयास कर रहा है। ताजा मामला बरियातू की रहने वाली एक युवती से जुड़ा है, जिसमें ATM कार्ड फंसने की वजह से अवैध निकासी का प्रयास किया गया। हालांकि अपराधियों का प्रयास असफल रहा।
Ranchi: अपराधियों के निशाने पर बैंक के ATM
वहीं बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से खासकर शनिवार और रविवार को साइबर अपराधी ATM में छेड़छाड़ करता है और अवैध निकासी का प्रयास करता है। इसकी जानकारी बरियातू पुलिस को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ATM में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होने से साइबर अपराधी लगातार ATM को निशाना बना रहा है।


















