मृत वृद्धा के खाते से 47 हजार की अवैध निकासी, अस्थायी बैंककर्मी व बिचौलियों की मिलीभगत का खुलासा

रांची: राहे थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की शाखा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत वृद्ध महिला के खाते से 47 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। मामला प्रखंड इड़िसेरेंग गांव की मृत वृद्ध महिला इतवारी देवी से जुड़ा है, जिनकी मृत्यु 1 अक्टूबर 2019 को हुई थी। बावजूद इसके, उनके बैंक खाते में वृद्धा पेंशन की राशि जमा होती रही और बिचौलियों ने अस्थायी बैंककर्मी की मिलीभगत से दो किस्तों में 17 हजार व 30 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

मामला तब उजागर हुआ जब बैंक के शाखा प्रबंधक एई खलखो को इस निकासी की जानकारी मिली। उन्होंने मृतका के बेटे डोमन मुंडा से संपर्क किया और मामले की सूचना उपप्रमुख उमेश महतो को दी। उपप्रमुख ने बीडीओ अशोक कुमार को अवगत कराया, जिसके बाद जांच शुरू हुई। अधिकारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बिचौलियों और अस्थायी बैंककर्मी ने निकाली गई राशि मृत वृद्ध महिला के खाते में पुनः जमा कर दी।

बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य मृत वृद्धाओं के खातों की सूची तैयार की जा रही है। शाखा प्रबंधक एई खलखो ने बताया कि अवैध निकासी की राशि वापस करवा ली गई है और संलिप्त अस्थायी बैंककर्मी को निष्कासित कर दिया गया है। मामले में आगे भी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img