दुल्हन की मांग भर रहा था दूल्हा तभी पहुंची पुलिस और दोनों को ले आई थाना

commercial advertisement
Ad

भागलपुर: भागलपुर में शादी रचा रहे एक दूल्हा दुल्हन को पुलिस सिंदूरदान करते वक्त उठा कर थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में पहुंच कर जम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस को जब गलती का अहसास हुआ तो फिर दूल्हा दुल्हन को छोड़ दिया। मामला भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मनसकामना नाथ मंदिर का है जहां एक प्रेमी जोड़े की शादी हो रही थी तभी पुलिस पहुंची और लड़की को मंडप से उठा कर थाना ले आई।

जानकारी के अनुसार नाथनगर थाना क्षेत्र में स्थित मनसकामना मंदिर में तिलकामांझी थाना क्सेह्त्र के सच्चिदानंद नगर निवासी प्रदीप मंडल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी और मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर नया टोला निवासी मुकेश कुमार का पुत्र कौशल कुमार की शादी हो रही थी। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद थे तभी पुलिस पहुंची और दूल्हा दुल्हन को थाना ले आई। दरअसल पुलिस को किसी ने सूचना दे दी कि एक युवक और युवती घर से भाग कर शादी कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें – मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर उतरा ऑपरेशन सिंदूर वाला ब्रह्मोस, लगने लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

दूल्हा दुल्हन को पुलिस ले आई थाना :

दूल्हा दुल्हन को शादी से उठा कर थाना लाने के बाद परिजन भी थाना पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और दो दिन पहले भाग गये थे। परिजनों ने आपसी सहमति से दोनों को शादी करने की स्वीकृति दी और दोनों की शादी करवा रहे थे। दोनों के परिजन भी इस दौरान वहां मौजूद थे तभी पुलिस पहुंची और उन्हें थाना ले आई। हालांकि पुलिस को जब गलती का अहसास हुआ तो फिर उन्होंने दूल्हा दुल्हन को छोड़ दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    7 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Nathnagar में रिश्ता शर्मशार, चाचा ने भतीजी के साथ….

Nathnagar : Nathnagar / भागलपुर में एक कलियुगी चाचा ने रिश्ते को तार तार करते हुए अपनी भतीजी के साथ ही दुष्कर्म की घटना...

युवती का शव मिला

भागलपुर:  जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंपस में एक युवती का शव मिला है।शव मिलने की सूचना...

नाथनगर: अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

दो लोगों की हालत गंभीरनाथनगर (भागलपुर) : अनियंत्रित बोलेरो- नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी पुरानीसराय ओवरब्रिज बायपास के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने...