परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए करना पड़ा इंतज़ार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

गया : अनुग्रह नारायण मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए इंतज़ार करना पड़ा. वजह थी कॉलेज के गेट पर शिक्षकेतर कर्मचारियों का धरना. ये लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. हालांकि समय रहते रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर हालात सामान्य हुए. पुलिस ने पहले धरना दे रहे कर्मचारियों को समझाया और बाद में यूनियन के नेता समेत करीब दो दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश मिल पाया.

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिसका वो तुरंत भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा कर्मचारी संविदा, आउटसोर्सिंग और दैनिक दर पर कई वर्षों से कार्य कर रहे कर्मियों को भी नियमित करने की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हे भविष्य की चिंता हो रही है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. इसलिए बाध्य होकर उन्हे आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है.

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि इंटर की परीक्षा दे रहे छात्रों से उन्हे द्वेष नहीं है, लेकिन सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने के लिए उन्हे धरने पर बैठना पड़ा. फिलहाल स्थिति सामान्य है. परीक्षा भी समय से शुरू हुई और बिना किसी बाधा के जारी रही. सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने भी अनुग्रह मेमोरियल कालेज पहुंच कर हालात का जायजा लिया. उन्होने बताया कि जगजीवन कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. लेकिन वहां भी हालात सामान्य हो गए.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक

बिहार में इंटर की परीक्षा शुरू, जानिए गाइडलाइन की जरूरी बातें

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...