मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मौर्य लोक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बिहार के कुल 33 जिलों में 769.63 करोड़ रुपए की लागत से 1300 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 124.44 करोड़ रुपए की लागत से पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पथों के पुनर्स्थापन/पुनर्निमाण के कार्य तथा 69.97 करोड़ रुपए की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कुल छह अदद यांत्रिकृत कचरा स्थानांतरण स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने मौर्य लोक परिसर में सुविधाओं के सृजन का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपए की लागत से पटना स्मार्ट सिटी अंतर्गत मौर्य लोक परिसर में सुविधाओं के सृजन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मौर्य मंडपम का निरीक्षण किया और वहां 22 नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप से नगर प्रबंधक नीतू कुमारी, वर्षा कुमारी, निशां परवीन, रितेश कुमार एवं आशीष रंजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

Nitish Maurya Lock 1 22Scope News

Nitish Maurya Lock 2 22Scope News

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना पर आधारित पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना पर आधारित पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छताकर्मी सुलेखा देवी, मालती देवी, श्रवण कुमार, अजय पासवान एवं सविता देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन कार्यों को तेजी से और बेहतर ढंग से पूर्ण करें।

Nitish Maurya Lock 4 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, महापौर सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, पटना नगर निगम की उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, वरीय अधिकारीगण और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, नवनियुक्त नगर प्रबंधक एवं स्वच्छताकर्मी मौजूद थे।

Nitish Maurya Lock 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ के कोईलवर तक विस्तारीकरण योजना सहित पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास…

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...