मुख्यमंत्री ने कहा- पटना AIIMS को जल्द मिलेगी 24 एकड़ भूमि, बर्न पेशेंट के लिए स्कीन स्टोरेज की होगी व्यवस्था

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एम्स पटना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, अधोसंरचना और भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एम्स पटना के विस्तार एवं विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- एम्स पटना से नाथूपुर तक 4 लेन सड़क के निर्माण के लिए राज्य सरकार आवश्यक सहयोग व समन्वय सुनिश्चित करेगी

उन्होंने एम्स के विस्तार हेतु 24 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त भूमि मिलने के बाद पटना एम्स में लगभग 200 नए बेड उपलब्ध होंगे, जिससे संस्थान की रोगी सेवा क्षमता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स पटना से नाथूपुर तक चार लेन सड़क के निर्माण के लिए राज्य सरकार आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करेगी, ताकि मरीजों, उनके परिजनों व आम नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

CM AIIMS 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बर्न मरीजों के उपचार के लिए स्किन स्टोरेज की व्यवस्था विकसित करने में भी राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्न मरीजों के उपचार के लिए स्किन स्टोरेज (त्वचा भंडारण) की व्यवस्था विकसित करने में भी राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बर्न वार्ड जाकर वहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उनसे उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मरीजों एवं परिजनों का मनोबल बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

CM AIIMS 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन में पेट-सिटी रूम, स्पेक्ट सिटी रूम, रेडियो फार्मेसी लैब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन में पेट-सिटी रूम, स्पेक्ट सिटी रूम, रेडियो फार्मेसी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही डिविजन ऑफ ऑन्कोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ एनॉटोमी सहित ओपीडी का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एम्स परिसर स्थित तालाब का भी अवलोकन किया।

CM AIIMS 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व चिकित्सा अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

उन्होंने निर्देश दिया कि तालाब का जीर्णोद्धार कर उसे पर्यटन एवं आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाए, ताकि यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए एक सुंदर एवं उपयोगी स्थल के रूप में विकसित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है व एम्स पटना के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों में राज्य सरकार सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।

CM AIIMS 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के प्रबंधक निदेशक सुब्रत कुमार सेन, एम्स के निदेशक प्रो. (ब्रिग) डॉ. राजू अग्रवाल सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं एम्स पटना के चिकित्सक मौजूद थे।

CM AIIMS 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु एक लाख करोड़ का दीर्घकालिक वित्तपोषण के लिए HUDCO के साथ MoU ऐतिहासिक कदम

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...