Advertisment

बाढ़ के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

कटिहार : दशहरे के मौके पर बिहार के साथ-साथ कटिहार को विकास का तोहफा मिलने जा रहा है, दरअसल जलजमाव कटिहार के लिए एक बड़ी समस्या है. इसको लेकर शहरी इलाकों में नाला का निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. इसी को आगे बढ़ाते हुए नगर विकास मंत्री सह उपमुख्यमंत्री जो कटिहार नगर विधायक भी है 230 करोड़ की लागत से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए भी रुपये आवंटित करवाने की बात कह रहे हैं.

उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए यह कार्य तीन फेज में पूरा किया जाएगा. जिससे आने वाले वर्षों में शहर को जलजमाव से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार के शहरों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को लेकर भी विशेष कचरा प्रबंधन की उपाय पर काम किया जा रहा है, ताकि ऐसे कचरों के उठाओ के साथ इसका सही इस्तेमाल हो सके. नगर विकास विभाग मंत्री सह उपमुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में सरकार बिहार के साथ-साथ खासकर कटिहार के कायाकल्प की कोशिश के लिए पूरी तरह संकल्पित है.

रिपोर्ट : श्याम

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...