भगवान भरोसे चल रहा देश, लखीमपुर खीरी मामले पर बोले सीएम हेमंत

रांची: हेमंत सोरेन ने यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होने कहा कि देश भगवान भरोसे चल रहा है और जनता ही इसका निदान निकालेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह विगत कुछ महीनों से किसान सड़कों पर है. वहीं केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री और विधायक किसानों को अंगूठा दिखा रहे हैं. अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को कुचलने की कोशिश की जा रही है.

सीएम पेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे लगता है भारतीय राजनीति के इस क्रूर चेहरे से सबको सीख लेनी चाहिए. देश भगवान के हाथों में है और देश भगवान भरोसे चल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में जनता के निर्णय से ही परिवर्तन होगा. किसानों और उनके परिवारों के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं है. पूरे राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मृत किसानों को श्रद्धांजलि देंगे.

रिपोर्ट- मदन

जेएमएम का 43वां स्थापना दिवस, सीएम हेमंत सहित कई नेता करेंगे संबोधित

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...