बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1 शुभम कुमार समेत 18 मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया।

Health Department Add 9 22Scope News

ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया

आपको बता दें कि ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव एवं शिक्षाविद् डॉ. शशि शेखर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Gaya Student 2 1 22Scope News

Gaya Student 1 22Scope News

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने VC के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए सफल छात्रों को बधाई दी

वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभम कुमार और अन्य छात्रों की उपलब्धियां बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह साबित करती हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Gaya Student 4 22Scope News

Gaya Student 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : JEE एडवांस्ड 2026 के नतीजे हुए घोषित, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...