अपराधियोंने मुखिया प्रत्याशी के चालक को भूना, देवर को लगी गोली

छपरा : महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेमनारायण साह की बहन रीता देवी के काफिले पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. जिसमें मुखिया प्रत्याशी के ड्राइवर और देवर को गोली मारी गयी है. इस घटना में ड्राइवर की मौत हो चुकी है, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना मंगलवार को रसूलपुर चटी पर घटी. मुखिया प्रत्याशी रीता देवी का कहना कि अपराधियों के निशाने पर वह और उनके पति थे, लेकिन जिस वक्त घटना घटी उस वक्त उनके देवर गाड़ी में थे. घटना अंजाम देने वाले अपराधी तीन की संख्या में थे. गोली बारी की घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर रिविलगंज, एकमा, दाउदपुर, कोपा, रसूलपुर समेत कई थानों की पुलिस छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट : रंजीत

राजधानी में अपराधियों का तांडव, कार को घेर कर मारी गोली, दो की मौत

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...

डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर, पैर...

बांका : बांका जिले अमरपुर थाना के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह का पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर...