धनबाद/झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी बनियाहीर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बंद शौचालय में शुक्रवार की देर शाम नवजात शिशु का शव मिलने से हंगामा हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी झरिया पुलिस को दी. झरिया पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कर मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में छुट्टी था. ताला बंद शौचालय में आखिर बच्चा आया कैसे यह चर्चा का विषय बना हुआ है. झरिया पुलिस ने विद्यालय में काम करने वाली सुशीला देवी और माथी देवी से मामले को लेकर पूछताछ की.
महिलाओं ने बताया कि विद्यालय के शौचालय में नवजात शिशु का शव कैसे आया इसकी जानकारी नही है. विद्यालय की शिक्षिका धनबाद में रहती है. झरिया पुलिस ने महिलाओं से विद्यालय के ताले की चाभी मंगवाया. शौचालय का ताला खुलवाकर नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट : राजकुमार

















