Advertisment

राज्य की बेटियों को मिलेगी नई पहचान, निगम के सहयोग से मिलेगा प्रशिक्षण और रहन-सहन का पूरा इंतजाम

पटना : राज्य की बेटियों को मिलेगी नई पहचान –  बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में पूर्णतः महिला संचालित ‘पिंक बस’ सेवा की पहल की गई है, जिसके लिए महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित प्रतिभागियों को 20 जनवरी 2026 से दो सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा, जो आईडीटीआर औरंगाबाद प्रशिक्षण स्कूल में होगा।

निगम द्वारा प्रशिक्षण के दौरान रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी और सफल प्रशिक्षणार्थियों को संविदा पर नियोजन का मौका भी मिलेगा। इस योजना के लिए महिला अभ्यर्थी का एचएमवी या एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस व तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना अनिवार्य है। योग्यता आयु 21 से 40 वर्ष रखी गई है, जो एक जनवरी 2026 तक मान्य होगी। एलएमवी लाइसेंस धारकों को निगम द्वारा एचएमवी लाइसेंस हेतु परीक्षा दिलवाने की मदद भी की जाएगी।

16 मई को मुख्यमंत्री नीतीश ने 20 पिंक बसों को दिखाई थी हरी झंडी

आपको बता दें कि 16 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। जिनमें से अभी आठ बसें पटना, चार मुजफ्फरपुर और दो-दो बसें दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और गया में संचालित हो रही हैं। दूसरे चरण में पटना (22), मुजफ्फरपुर (16), दरभंगा (13), पूर्णिया और भागलपुर (8-8) और गया में 13 बस चलाने की योजना है। इससे सूबे में कुल 100 पिंक बसों का संचालन हो रहा है।

ये सभी पिंक बसें पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी से संचालित हैं और महिलाओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। बसों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिससे महिलाएं केवल पांच रुपए में सैनिटरी पैड खरीद सकती हैं। इसके अलावा, बसों में कैमरा, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकर, चार्जिंग पॉइंट, माइक, गर्भनिरोधक गोलियां और म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

चालक और कंडक्टर दोनों ही महिलाएं होंगी ताकि महिलाओं की यात्रा न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि प्रेरक भी हो

इन बसों के चालक और कंडक्टर दोनों ही महिलाएं होंगी ताकि महिलाओं की यात्रा न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि प्रेरक भी हो। बीएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों में इस सेवा की शुरुआत हुई है, जहां विशेष रूप से घरेलू, छात्रा और कामकाजी महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी निगम की वेबसाइट एवं स्थानीय परिवहन कार्यालय में उपलब्ध है। पिंक बस योजना बिहार की बेटियों के लिए न सिर्फ रोजगार का मौका है, बल्कि यह उनकी पहचान और हौसले को नया आयाम भी देगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...