रेलवे लाइन पर महिला का मिला शव, परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम

रिपोर्टः मो. अंजुम आलम/ न्यूज 22स्कोप

  • ग्रामीणों ने आरोपित की कर दी पिटाई पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
  • आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पैसा लेकर आरोपित का सहयोग करने का लगाया आरोप

जमुई: क्युल-जसीडीह रेलखंड के कटौना बगीचा हॉल्ट (रेलवे लाइन) के पास रविवार की अहले सुबह एक महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया। महिला की पहचान बिचला कटौना गांव निवासी मंजय शर्मा की पत्नी बबली देवी के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा मृतका महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। उसके बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी जब मृतका के परिवार वालों को हुई, तो मृतका के परिजन के साथ-साथ पूरे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गांव के ही प्रकाश मलिक पर महिला की हत्या का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे प्रकाश मलिक घायल हो गया। उसके बाद पुलिस पर आरोपित प्रकाश मालिक से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जमकर बवाल काटने लगे। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए। वही जाम को हटाने के लिए पहुंचे मलयपुर थानाध्यक्ष को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

हत्या के आरोपी को छोड़ने पर फुटा गुस्सा

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस के द्वारा पैसा लेकर आरोपित प्रकाश मलिक को छोड़ दिया गया है जिस वजह से आरोपित ने महिला की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रकाश मलिक के द्वारा महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता था। शनिवार को फोन कर महिला को बुलाया था जिसकी जानकारी महिला के पुत्र को हुई उसके बाद सभी लोग आरोपित प्रकाश मालिक के पास गए तो प्रकाश मालिक के द्वारा पुलिस बुला लिया गया। उसके बाद पुलिस प्रकाश मलिक को लेकर थाना गई लेकिन पुलिस के द्वारा प्रकाश माली को छोड़ दिया गया। जिस वजह से उसने महिला की हत्या कर दी।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...