Advertisment

सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गया : ज़िला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक की लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया.

छकरबंधा पंचायत की महिला पंचायत समिति उमीदवार कुमारी तनुजा भारती के पति शाहिल कुमार प्रीत का देर रात रानीगंज प्रतापपुर जाने वाली सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक के साथ बॉडी मिली. पीड़ित परिवार के अनुसार रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने कॉल कर जानकारी दिया के भिड़ा के पास बाइक से दुर्घटना हो गया है. तभी आनन-फानन में परिवार वाले लोग पहुंचे. वहीं परिजन हत्या की आशंका जताते हुए, इमामगंज के डुमरिया मोड़ पर शव को रख कर घंटों सड़क जाम कर दिया. वहीं मृतक की पत्नी ने बताया के पंचायत चुनाव की रंजिश में हत्या की गई है.

दूसरी तरफ इमामगंज थानाध्यक्ष नैय्यर एजाज़ अहमद ने बताया कि अनुसंधान जारी है. जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई दोषी होगा तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

अपराधियों ने मछली व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

चुनावी रंजिश में हार के बाद उमीदवार के समर्थक ने किशोरी के फोड़ा सिर, मामला दर्ज

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...